ब्यूटी इन डाइवर्सिटी की थीम पर पिंकसिटी में आयोजित होगा मिसेज इंडिया राजस्थान

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 07 अप्रैल 2017, 1:46 PM (IST)

जयपुर| वाइब्रेंट एंटरटेनमेंट, याया सोसायटी और द गोल्डन अकेडिया के संयुक्त तत्वावधान में विवाहित महिलाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सौन्दर्य प्रतियोगिता मिसेज इंडिया राजस्थान का आयोजन गुलाबीनगरी में किया जाएगा |

शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान वाइब्रेंट एंटरटेनमेंट की एमडी मीना गुप्ता ने बताया कि...देश की महिलाओं ने घर परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए पुरुष प्रधान कार्य क्षेत्रों में अपना वर्चस्व कायम किया है| ऐसे में उम्र के कारण उन्हें सुन्दर प्रतियोगिताओं से दूर नहीं किया जाना चाहिए|

आपको बता दें कि प्रतियोगिता के लिए 17 एवं 18 अप्रैल को बनीपार्क के होटल रॉयल आर्चिट में सुबह 11 बजे से 5 बजे तक ऑडिशन होंगे | ऑडिशन में भाग लेने के लिए महिलाओं को वाइब्रेट एंटरमेंट के दफ्तर सेट्रल स्पाइन विद्याधर नगर में जाकर अपना आवेदन कर सकती है,इसके अलावा आप vibratentertainment.in@gmail.com पर भी जाकर महिलाएं अपना आवेदन आसानी से कर सकती है |

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस प्रतियोगिता को तीन कैटेगरीज में बांटा गया है इनमें मिसेज एशिया इंटरनेशनल इंडिया में 40 वर्ष की आयु वर्ग, क्लासिक मिसेज एशिया इंटरनेशनल इंडिया में 40 से अधिक आयु वर्ग और मिसेज प्लेनेट में 50 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं भाग ले सकेंगी | इस बार प्रतियोगिता में विधवा और तलाकशुदा महिलाएं भी भाग ले सकेंगी|


याया सोसायटी की संस्थापिका मधुलिका सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान में किसी भी जिले में रहने वाली महिलाएं भाग ले सकती हैं| वहीं आपको जानकारी दें कि ऑडिशन के बाद महिलाओं की खूबसूरती को निखारने के लिए 30 अप्रैल और 1 मई को दो दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी | साथ ही प्रतियोगिता में गरीब तबके की महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा| इसके बाद 2 मई को ग्रैंड फिनाले शो का भी आयोजन किया जाएगा | प्रतियोगिता की थीम ब्यूटी इन डाइवर्सिटी रखी गई है |

यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल