अप्रैल 28 को पिछले दो साल से बहुचर्चित फिल्म बाहुबली: द कन्क्लूजन का प्रदर्शन होने जा रहा है। इस फिल्म के प्रदर्शन से पूर्व इसके निर्माता इसकी पहली कडी ‘बाहुबली’ को एक बार फिर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया है। शुक्रवार 7 अप्रैल को यह फिल्म देशभर के चुनिंदा मल्टीप्लेक्स व एकल सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है। इस फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में लगाने का निर्णय इसलिए किया गया है जिससे दर्शक एक बार फिर से अपने आप को इससे जोड सकें और जब दूसरा भाग प्रदर्शित हो तब वे इसे आसानी से समझ सकें। इसके साथ ही दूसरे भाग के प्रति दर्शकों की जिज्ञासा को बरकरार रखा जा सके। भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्म ‘बाहुबली’ के पहले भाग के अंत में एक सवाल था—कटप्पा ने ‘बाहुबली’ को क्यों मारा। इस सवाल का जवाब जानने के लिए दुनिया भर के दर्शक ‘बाहुबली’ के दूसरे भाग का इन्तजार बेसब्री से कर रहे हैं।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
‘बाहुबली’ के निर्माताओं का मानना है कि अभी भी कुछ दर्शक ऐसे हैं जो
कटप्पा ने ‘बाहुबली’ को क्यों मारा? सवाल से तो वाकिफ हैं लेकिन वह किसी
वजह से बाहुबली का पहला भाग नहीं देख पाए हैं। उन्ही दर्शकों के लिए
‘बाहुबली: द बिगनिंग’ को फिर से प्रदर्शित किया जाएगा।
फिल्म के
निर्देशक एस.एस. राजामौली का कहना है कि, हम बाहुबली-2 की रिलीज से पहले
फिल्म के पहले भाग बाहुबली: द बिगनिंग को भी प्रदर्शित कर रहे हैं ताकि जिन
लोगों ने ‘बाहुबली’ के पहले भाग को नहीं देखा है वह फिल्म की कहानी का
पहला भाग देखकर अच्छे से समझ लें और दूसरे भाग का सही तरीके से आनंद उठा
सकें।
बचपन में ऐसे दिखते थे आपके पसंदीदा स्टार्स
बाहुबली फ्रेंचाइजी को आगे बढाने की बात पर राजामौली का कहना
है, मुझे लगता है किसी फिल्म की फ्रेंचाइजी को आगे बढाने के लिए फिल्म की
कहानी बहुत ही मजबूत होनी चाहिए। हम बाहुबली के अगले भाग को सिर्फ इसलिए
नहीं बढाना या बनाना चाहते क्योंकि फिल्म के बाजार में बाहुबली की मांग है।
हमारा मानना है किसी भी फिल्म की कहानी उसकी आत्मा की तरह होती है।