PF के 2,97,500 रुपए बकाया, कंपनी की फॉर्च्यूनर कार जब्त

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 06 अप्रैल 2017, 10:54 PM (IST)

गुरुग्राम। कर्मचारी के खाते में पीएफ की राशि जमा नहीं कराने पर यहां डूंडाहेड़ा गांव स्थित सक्षम ग्रुप नाम के प्रतिष्ठान की चल संपत्ति जब्त कर ली गई।

रीजनल पीएफ कमिश्नर (ग्रेड एक) राजीव बिष्ट ने बताया कि प्रतिष्ठान के ऊपर लंबे समय से दो लाख 97 हजार 500 रुपये की राशि बकाया है। कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी राशि नहीं जमा कराई गई। इसके बाद बुधवार को नियोक्ता की फा‌र्च्यूनर गाड़ी जब्त कर ली गई। बिष्ट ने चेतावनी दी है कि सभी प्रतिष्ठान समय से पीएफ राशि जमा कराएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे