निमार्णाधीन फैक्ट्री का लिंटर गिरा,एक की मौत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 06 अप्रैल 2017, 8:34 PM (IST)

हापुड़ के थाना पिलुखवा के गाँव खैरपुर मे निर्माणाधीन कपड़ा फ़ैक्टरी का लेंटर गिरने का काम चल रहा था निर्माणाधीन फ़ैक्टरी का लेंटर डालने के लिए बीस मज़दूर काम कर रहे थे लेंटर डालने का काम ज़ोर से चल रहा था तभी नीचे लगी सेटरिंग की एक बल्ली टूट गई जिसे बैलेंस बिगड़ गया । जिसकी वजह से कपड़ा फ़ैक्टरी का लेंटर नीचे आ गिरा जिसमें लेंटर के ऊपर काम कर रहे पन्द्रह मज़दूर लेंटर के नीचे दब गये लेंटर गिरने की सूचना आग की तरह खैरपुर गाँव में फैल गई गाँव के लोगों ने मौक़े पर पहुँचकर कर लेंटर के नीचे दबे मज़दूरों को निकालने लगे फ़ैक्टरी का लेंटर इतना बड़ा था की गाँव वालों की एक न चली । पुलिस भी मौके पर पहुंच कर लेंटर के नीचे दबे मजदूरों को निकलवाने में लग गई। जिसमें एक मजदूर की लेंटर के नीचे दबने से मौत हो गई।


मामला पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के गाँव खैरपुर का है यहाँ लोगों ने लेंटर गिरने की सूचना पुलिस को दी पुलिस के आला अधिकारी मौक़े पर पहुँचकर लेंटर के नीचे दबे मज़दूरों को निकालने का काम शुरू कर दिया पुलिस और गाँव के लोगों के साथ मिलकर लेंटर के नीचे दबे बहारा लोगों को बहार निकाला और घायल मज़दूरों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया । वही लेंटर इतना विशाल था की उसके नीचे दो मज़दूरों के दबे होने की आशंका है मज़दूरों को बचाने के लिए पुलिस ने जेसीबी और दमकल विभाग को बुलाया दोनों लोग लेंटर के नीचे दबे मज़दूरों रो बचाने के लिए लग गये लेंटर मे गिरे बडे बडे सरियों को काटने का प्रयास किया जा रहा है पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच में जुटी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे