जयपुर। जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में पांच दिवसीय जयपुर कला महोत्सव 2017 का आयोजन किया जा रहा है। कला मेले में कला के विभिन्न आयामों का अनूठा संगम इसमें देखने को मिल रहा है। रंगों से सजे कला के इस अद्भुत संसार में कला प्रेमियों देश-विदेश की खूबसूरत कलाकृतियों के साथ-साथ उनके कला वर्क से भी रुबरु होने का मौका मिल रहा है कला महोत्सव में कुल 130 स्टॉल्स पर कलाकारों द्वारा अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शित किया जा रहा है। देश-विदेश के करीब 315 कलाकारों द्वारा अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन इस कला महोत्सव में किया जा रहा है। इस कला महोत्सव का खास बात ये है कि जो कलाकृतियां यहां प्रदर्शित की गई हैं, उनमें से 70 फीसदी का सृजन महिला कलाकारों की ओर से किया गया है। इस कला संसार में जहां जयपुराइट्स को खूबसूरत कला को देखने का मौका मिल रहा है, वहीं कलाकारों द्वारा दिए जा रहे लाइव डेमोस्ट्रेशन के माध्यम युवा कलाकरों उनके कलाकर्म और कला के विभिन्न पहलुओं को भी जानने का मौका मिल रहा है। महोत्सव में इन्दोर की संस्था आर्ट मेट से जुड़े कलाकार अपनी कला का लाइव डेमोन्ट्रेशन दे रहे हैं। महोत्सव के दौरान कोलकाता के कलाकार गोपाल नास्कर और अजीत कुमार ने लाइव पेंटिंग डेमोस्ट्रेशन द्वारा जयपुराइट्स के समक्ष अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। गोपाल नास्कर ने जहां लाइव पॉट्रेट बनाकर जयपुराइट के समक्ष अपनी कला का नमूना पेश किया। वहीं अजीत कुमार ने फायर पेंटिंग का लाइव डेमोस्ट्रेशन देकर कलाप्रेमियों के आकर्षण का केन्द्र रहे......