अभिनेता सुनील शेट्टी छोटे पर्दे के आगामी रियलिटी शो ‘इंडियाज असली चैंपियन है दम’ में एक मेजबान के रूप में दिखाई देंगे। वर्ष 2007 में ‘बिगेस्ट लूजर जीतेगा’ की मेजबानी कर चुके अभिनेता कोलोसियम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित शो की मेजबानी के लिए उत्साहित हैं। इसका प्रीमियर जल्द ही एंडटीवी पर होगा। सुनील ने कहा, ‘मैं इंडियाज असली चैंपियंस का हिस्सा बनने के लिए रोमांचित हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं प्रतियोगियों की शक्ति का प्रशिक्षण करूंगा, जिससे वे अतिरिक्त दूरी तक जा सकें।’
इस शो में प्रतियोगियों की न सिर्फ शारीरिक फिटनेस देखी जाएगी, बल्कि उनके धैर्य और दृढ़ संकल्प का भी परीक्षण किया जाएगा।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस शो के बारे में चैनल के व्यापार प्रमुख राजेश अय्यर ने कहा, ‘हमें फिटनेस का ध्वजवाहक होने में खुशी है। सुनील शेट्टी इसमें खुद मेजबान हैं। उनका ज्ञान, अनुभव और फिटनेस का जुनून उन्हें शो का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त विकल्प बनाता है।’