इस अभिनेत्री के ​लिए भिड़ गए फरहान और आदित्य, लेकिन क्यों?

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 अप्रैल 2017, 4:26 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और आदित्य रॉय कपूर के बीच जबरदस्त लड़ाई की खबरें आ रही है। इस घमासान की वजह कोई और नहीं बल्कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हैं। फरहान अख्तर और श्रद्धा कपूर के बीच की नजदीकियों की खबर अक्सर आती रहती है लेकिन इन दोनों ने ऐसी खबरों की और अपनी रिश्ते की कभी पुष्टि नहीं की है। लेकिन लगता है फरहान अख्तर अपनी कथित गर्लफ्रेंड श्रद्धा कपूर से किसी और के साथ नजदीकी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और शायद इसी का खामियाजा आदित्य रॉय कपूर को झेलना पड़ रहा है। आदित्य के साथ श्रद्धा की नजदीकि को देख कर फरहान आदित्य से भिड़ गए। ऐसा माना जाता है कि आदित्य रॉय कपूर श्रद्धा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हैं।

‘आशिकी 2’ में साथ काम करने के दौरान इनका प्यार परवान चढ़ा पर अब इस कपल का ब्रेकअप हो चुका है। इसके बाद श्रद्धा की जिंदगी में फरहान अख्तर आए।
गौरतलब है कि फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ के समय ही फिरहान और श्रद्धा को अक्सर साथ देखा गया और उस वक्त खबरें ये भी थी कि श्रद्धा अपने पिता शक्ति कपूर का घर छोड़कर फरहान के साथ शिफ्ट हो गई थी, जिसका शक्ति कपूर ने विरोध किया था। लेकिन फरहान और श्रद्धा की इस लव स्टोरी में ट्विस्ट तब आया जब ‘ओके जानू’ के सेट पर श्रद्धा फिर से आदित्य रॉय कपूर के करीब आने लगी।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

श्रद्धा का नाम अपनी फिल्म ‘रॉकऑन 2’ के कोस्टार फरहान अख्तर से जोड़ा गया। यहां तक कि फरहान की 16 साल की शादी टूटने की वजह भी श्रद्धा कपूर को ही बताया गया।

फरहान का पारा उस वक्त हाई हो गया जब महेश भट्ट की एक पार्टी के दौरान आदित्य और श्रद्धा एक साथ दिखे और उन्हें ये बिल्कुल रास नहीं आया। यह पार्टी विशेष फिल्म्स के 30 साल पूरे होने पर दी गई थी। दोनों के बीच हुई झड़प को बचाने के लिए श्रद्धा आई।


2017: अभिनेत्रियों में इनका रहेगा वर्चस्व, बाकी सब पीछे

श्रद्धा इन दिनों डायरेक्‍टर मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्‍म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की रिलीज की तैयाीर कर रही हैं। यह फिल्म 19 मई को रिलीज होगी। यह फिल्म चेतन भगत के इसी नाम के नोवल पर आधारित है। इसके अलावा श्रद्धा फिल्म ‘हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई’ में भी नजर आने वाली हैं।

तो रिलीज से पहले ये नाम थे इन Superhit फिल्मो के