नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मानहानि केस में सरकारी खजाने से फीस देने के मामले में बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि बीजेपी ने आरोप लगाए हैं कि अरुण जेटली द्वारा किए गए मानहानि केस में केजरीवाल अपने वकील रामजेठमलानी को सरकारी खजाने से फीस दे रहे हैं।
इस बारे में केजरीवाल ने दलील दी है कि यह उनका निजी मामला नहीं है तो बिल वो अपनी जेब से क्यों भरें। जबकि पिछले साल अक्टूबर में कोर्ट के सामने अरविंद केजरीवाल ने इस मामले को अपना निजी मामला बताया था।
केजरीवाल ने खुद बताया था इसे निजी मामला:
पिछले वर्ष अरविंद केजरीवाले ने कोर्ट में इस मामले को समाप्त करने की अर्जी लगाते हुए इसे निजी मामला बताया था। लेकिन अब वे कह रहे हैं कि यह उनका निजी मामला नहीं है। इस कारण से वे इस केस का बिल अपनी जेब से क्यों भरें।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पूर्व अटर्नी जनरल ने बताया निजी मामला:
पूर्व अटर्नी जेनरल सोली
सोराबजी का कहना है कि यह केस निजी मामले में है। सोराबजी का कहना है कि
केजरीवाल को निजी खर्च से वकील की फीस देना चाहिए। उन्होनें कहा कि अगर
केजरीवाल हिट एंड रन केस में फंस जाते हैं तो क्या दिल्ली सरकार पैसा देगी।
क्या है मामला:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
ने केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली पर डीडीसीए को लेकर कई भ्रष्टाचार के गंभीर
आरोप लगाए थे। इस पर अरुण जेटली ने केजरीवाल को उनके बयान वापस लेने और
माफी मांगने के लिए कहा। ऐसा ना करने पर अरुण जेटली ने 10 करोड रुपए की
मानहानि का केस दर्ज कराया। इस केस में राम जेठमलानी केजरीवाल के वकील हैं।
बीजेपी ने केजरीवाल पर आरोप लगाए हैं कि वे इस केस में राम जेठमलानी की
फीस सरकारी खजाने से दे रहे हैं।