और अब विनोद खन्ना पहुंचे अस्पताल, डॉक्टरों ने बताया....

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 05 अप्रैल 2017, 09:08 AM (IST)

हाल ही में दिलीप कुमार के पुन: बीमार होने के समाचार सुर्खियों में थे। सायरा बानो ने दिलीप कुमार की तबीयत के बारे में जानकारी देते हुए बताया वे बिलकुल ठीक हैं और यह मात्र अफवाह है। ऐसा ही कुछ समाचार अभिनेता-राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना के बारे में आया लेकिन यह अफवाह नहीं सत्य था विनोद खन्ना को डिहाइड्रेशन की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है और उनके स्वास्थ्य में सुधार है। खबरों की माने तो विनोद खन्ना को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेण्टर में आनन फानन में भर्ती कराया गया था। अभी उनकी स्वास्थ्य में काफी सुधार है। इंडियन एक्सप्रेस को उनके करीबी ने इस बात की जानकारी दी कि विनोद खन्ना के स्वास्थ्य में अभी काफी सुधार है। अगर उनके स्वास्थ्य में सुधार रहेगा तो जल्द ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी भी मिल जायेगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेण्टर के एक ऑफिसियल ने भी इस बात की पृष्टि की है कि विनोद खन्ना का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि विनोद खन्ना को रविवार 2 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने बताया कि उनके पिता को डिहाइड्रेशन की समस्या की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी हालत में काफी तेजी से सुधार है और डॉक्टर्स उन्हें जल्द डिस्चार्ज करने के बारे में सोच रहे हैं। हमारा पूरा परिवार हॉस्पिटल के स्टाफ उनकी देखभाल के लिए आभारी है।

सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल

गौरतलब है कि विनोद खन्ना आखिरी बार शाहरुख खान और वरुण धवन की ‘दिलवाले’ में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान और वरुण के पिता का रोल निभाया था। इसके अतिरिक्त वे जल्द ही ‘एक थी रानी ऐसी भी’ में हेमा मालिनी के साथ दिखाई देने वाले है। इस फिल्म में वो विजय राज सिंधिया के रोल में नजर आने वाले हैं। इससे पूर्व वे सलमान खान के साथ तीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ वांटेड, दबंग और दबंग-2 में पिता की भूमिका निभाई है। दर्शकों ने इन दोनों की जोडी को पिता-पुत्र के रूप में बेहद पसन्द किया था।

बॉलीवुड में नंबर 1 पर लेकिन इस लिस्ट से अभी भी गायब!