फाजिल्का विरासत महा उत्सव 2017 का आयोजन13 अप्रैल से

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 04 अप्रैल 2017, 8:00 PM (IST)

फाजिल्का। फाजिल्का में ग्रेजुएट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा फाजिल्का विरासत महा उत्सव 2017 का आयोजन किया जा रहा है, जो 13 अप्रैल से शुरू होकर 16 अप्रैल तक चलेगा। पंजाब के विरासत और पर्यटन विकास बोर्ड जिला प्रशासन और फाजिल्का की कई समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से इस महा उत्सव का आगाज 13 अप्रैल को रात 8:00 बजे किया जाएगा।

इस उत्सव की जानकारी देते हुए ग्रेजुएट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रैस सचिव लक्ष्मण दोस्त ने बताया कि पंजाब की सरहद पर बसने वाला यह जिला फाजिलका जोकि अपने आप में एक अलग ही इतिहासिक पहचान रखता है जिसके पुराने इतिहास और पंजाब के कल्चर संबंधी नई पीढ़ी को जानू करवाने के लिए उनकी एसोसिएशन पिछले 11 वर्षों से इस विरासत महोत्सव का आगाज कर रही है जोकि फाजिल्का की नोजवान युवा पीढ़ी को फाजिल्का के इतिहास फाजिल्का का पहरावा फाजिल्का का खाना और फाजिल्का की ऐतिहासिक इमारतें , प्रमुख डांस झूमर, मशहूर मिठाई और मशहूर जूती, मशहूर वंगा, इन सभी विरासती चीजों की जानकारी देने के लिए उनके द्वारा पिछले कई वर्षों से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसका शहर निवासियों को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है जहां उन्होंने कहा कि इस बार इस महा उत्सव में पहले दिन की मुख्य मेहमान मुंबई पुलिस की अपराध शाखा पर तैनात रहने वाली पहली महिला आई.पी.एस. अधिकारी डॉक्टर मीरा चड्ढा बोरवांकर होगी जो कि मुंबई पुलिस में अपनी सेवाएं दे रही है जोकि फाजिल्का के 150 वर्षों के इतिहास में पहली महिला आईपीएस अफसर है जो पुलिस विभाग में इतने ऊंचे पद पर अपनी सेवाएं दे रही है।

इस प्रोग्राम के पहले दिन की पहली नाइट को वैसाखी बंगले दी नाम दिया गया है और इसी तरह दूसरे दिन के प्रोग्राम को उड़ान नाम दिया गया है जो कि फाजिल्का डिप्टी कमिश्नर द्वारा एक विशेष प्रोजेक्ट बनाया गया है जो कि नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष कर लड़कियां जो किसी भी विभाग में ऑफिसर बनने के लिए उनकी बकायदा उन्हें ऑफिसरों के साथ रहने का मौका दिया जाऐगा जो उस दिन की शाम महिलाओं को समर्पित रहेगी और इसी तरह इस महोत्सव की तीसरी नाइट को नाम एक उम्मीद दिया गया है जो कि इस नाइट में फाजिलका के युवाओं द्वारा फाजिल्का के लिए क्या-क्या किया गया है और फाजिल्का के युवाओं के लिए भविष्य में क्या क्या योजनाए हैं उनको बताया जाएगा और फाजिलका का नाम रोशन करने वाले युवाओं को यूथ आइकन अवार्ड से सम्मानित किया जाया जाएगा इसी तरह महा उत्सव की चौथी नाइट को महक सरहद दी नाम दिया गया है जो कि फाजिल्का के इतिहास फाजिल्का की मिठाई फाजिल्का की इमारतें कुदरती आहार हाथ से बनी वस्तुएं फाजिल्का की मशहूर पंजाबी जूती विरासत भवन वह पंजाबी और राजस्थानी खाना और फाजिलका के इतिहास की जानकारी के लिए लिखी पुस्तकें और स्पेशल फाजिल्का का गिद्दा बगड़ा व झूमर इस प्रोग्राम में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

इस दौरान फजिल्का के नौजवानों ने भी बात करते हुए कहा कि उन्हें वह फाजिल्का निवासियों को फाजिल्का के विरासती मेले का बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है जहां उन्होंने कहा कि यहां मेला देखने वाले लोगों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है विशेषकर युवाओं को बाकी मेलों में सबसे ज्यादा विरासती मेले का बेसब्री से इंतजार रहता है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे