कोहली-अश्विन को पछाड जडेजा ने जीता पुरस्कार, ये हैं अन्य विजेता

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 04 अप्रैल 2017, 4:52 PM (IST)

नई दिल्ली। बाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा काफी समय से भारतीय टीम का हिस्सा बने हुए हैं। शुरुआती दौर में टी20 और वनडे के विशेषज्ञ माने जाने वाले जडेजा अब टेस्ट में भी अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करने लगे हैं। जडेजा ने वर्ष 2016-17 के घरेलू सत्र में भारतीय धरती पर कमाल का प्रदर्शन किया।

जडेजा ने 13 टेस्ट में 42.75 के औसत से 556 रन बनाने के साथ 22.83 के औसत से 71 विकेट चटकाए। इसी खेल की बदौलत जडेजा को ईएसपीएनक्रिकइंफो वेबसाइट के पाठकों और एक्सपर्ट पैनल ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है। पैनल में क्रिकइंफो स्टाफ व तीन पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर, अजीत आगरकर व आकाश चौपड़ा शामिल थे। भारत ने सितंबर 2016 से मार्च 2017 तक 13 टेस्ट खेले।

20500 से ज्यादा पाठकों ने वोट डाले और जडेजा को इनमें से 65 फीसदी मिले। इसी तरह 10 सदस्यीय पैनल में से भी जडेजा को छह वोट हासिल हुए। बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को पाठकों के 12 फीसदी और पैनल के दो वोट मिले। कप्तान विराट कोहली व रविचंद्रन अश्विन को पैनल का 1-1 वोट ही मिला।

अब हम देखते हैं पूरे पैनल, पाठक, संजय मांजरेकर, अजीत आगरकर व आकाश चौपड़ा द्वारा 2016-17 के सत्र में भारतीय धरती पर टेस्ट क्रिकेट की 7 अलग-अलग श्रेणियों में चुने गए पुरस्कार विजेताओं को :-

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

10 सदस्यीय पैनल के विजेता

बेस्ट प्लेयर : रवींद्र जडेजा
बेस्ट इनिंग : पुणे में स्टीवन स्मिथ ने बनाए 109 रन
बेस्ट बॉलिंग परफोरमेंस : नाथन लियोन ने बेंगलुरू में 50 रन पर लिए थे 8 विकेट
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट : उमेश यादव
बेस्ट टेस्ट : बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट
बेस्ट डेब्यूटेंट : हसीब हमीद (इंग्लैंड)
बेस्ट विजिटिंग प्लेयर : स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)


घरेलू मैदानों पर अश्विन से ऐसे आगे हैं रवींद्र जडेजा, देखें टॉप-10

पाठकों के विजेता

बेस्ट प्लेयर : रवींद्र जडेजा
बेस्ट इनिंग : चेतेश्वर पुजारा ने रांची में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 202 रन
बेस्ट बॉलिंग परफोरमेंस : रवींद्र जडेजा ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 48 रन पर लिए थे 7 विकेट
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट : उमेश यादव
बेस्ट टेस्ट : बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट
बेस्ट डेब्यूटेंट : हसीब हमीद (इंग्लैंड)
बेस्ट विजिटिंग प्लेयर : स्टीवन स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)


चेतेश्वर पुजारा अब सिर्फ इस दिग्गज से पीछे, देखें टॉप-10 बल्लेबाज

संजय मांजरेकर के विजेता

बेस्ट प्लेयर : विराट कोहली
बेस्ट इनिंग : स्टीवन स्मिथ ने पुणे में बनाए 109 रन
बेस्ट बॉलिंग परफोरमेंस : नाथन लियोन ने बेंगलुरू में 50 रन देकर लिए थे 8 विकेट
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट : उमेश यादव
बेस्ट टेस्ट : धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा टेस्ट
बेस्ट डेब्यूटेंट : कुलदीप यादव
बेस्ट विजिटिंग प्लेयर : स्टीवन स्मिथ


टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंदे खेलने वाले भारतीय बने पुजारा, ये हैं टॉप-10

अजीत आगरकर के विजेता

बेस्ट प्लेयर : चेतेश्वर पुजारा
बेस्ट इनिंग : चेतेश्वर पुजारा ने बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 92 रन
बेस्ट बॉलिंग परफोरमेंस : उमेश यादव ने धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 रन देकर लिए 3 विकेट
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट : उमेश यादव
बेस्ट टेस्ट : धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का चौथा टेस्ट
बेस्ट डेब्यूटेंट : जयंत यादव
बेस्ट विजिटिंग प्लेयर : स्टीवन स्मिथ


ये 9 स्टार फुटबॉलर हैं इन लक्जरी कारों के दीवाने

आकाश चौपड़ा के विजेता

बेस्ट प्लेयर : रवींद्र जडेजा
बेस्ट इनिंग : विराट कोहली ने मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ बनाए 235 रन
बेस्ट बॉलिंग परफोरमेंस : रवींद्र जडेजा ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ 48 रन पर लिए 7 विकेट
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट : उमेश यादव
बेस्ट टेस्ट : बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट
बेस्ट डेब्यूटेंट : हसीब हमीद
बेस्ट विजिटिंग प्लेयर : स्टीवन स्मिथ

घरेलू मैदानों पर अश्विन से ऐसे आगे हैं रवींद्र जडेजा, देखें टॉप-10