करनाल। जहां एक तरफ मौसम में बदलाव के साथ गेहूं की फसल पककर तैयार है और किसान खेतों में फसलों को काटकर बेचने के लिए जाने की तैयारी में हैं। वहीं दूसरी ओर अब मौसम ने करवट बदलते हुए किसानों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर अधिकतर किसान खेत में खड़ी फसल को काटने की तैयारी में है। वहीं दूसरी ओर मौसम में बदलाव के बाद किसान कुछ दिन बारिश नहीं आने की प्रार्थना कर रहे हैं। उन्हें चिंता है कि कहीं आसमान में काले बादल और धूलभरी आंधी उनकी पूरी मेहनत को खत्म नहीं कर दें।