बूंदी। जयपुर से बुरहानपुर व पुष्कर से बावनगजाजी अंतरराज्यीय मार्गों पर संचालन के लिए बूंदी आगार को दो नई बसें मिली हैं। बूंदी बस स्टैंड पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभापति महावीर मोदी व कार्यक्रम अध्यक्ष बूंदी बीजेपी शहर अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बूंदी आगार प्रबंधक सहित रोडवेज के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।