नई दिल्ली। वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने अपने विवादित भगवान कृष्ण को सबसे
बडा मनचला बताने वाले ट्वीट के लिए माफी मांगी है। प्रशांत भूषण ने मंगलवार
को सुबह एक ट्वीट कर कहा, मुझे एहसास हुआ है कि रोमियो स्क्वॉड और कृष्ण
पर मेरे ट्वीट को अनुचित रूप से पेश किया गया और इसके लिए अंजाने में कई
लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची। मैं माफी मांगता हूं और इसे डिलीज कर
रहूं।
आपको बता दें कि भगवान कृष्ण को मनचला बताने पर प्रशांत भूषण के खिलाफ दिल्ली और लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई हैं।
इसे मुद्दे पर प्रशांत भूषण पर चौतरफा हमले किए जा रहे थे।
राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर आलोचना की जा
रही थी। आम लोगों ने वरिष्ठ वकील के आलोचना के तरीके और उनकी समझ से खासे
नाराज़ थे।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उत्तर प्रदेश में महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए बनाई गई ऐंटी-रोमियो स्क्वॉड पर प्रशांत भूषण ने ट्वीट कर कहा था कि महिलाओं से छेडख़ानी रोमियो नहीं बल्कि कृष्ण करते थे। उन्होंने लिखा था, रोमियो ने अपने जीवन में केवल एक ही लडक़ी से प्यार किया, जबकि कृष्ण तो कई लड़कियों के साथ छेडख़ानी करने के लिए प्रसिद्ध हैं। क्या मुख्यमंत्री आदित्यनाथ में इतनी हिम्मत है कि वह अपने मुस्तैद दस्ते का नाम ऐंटी-कृष्ण स्क्वॉड रख सकें।
भारत ने पिछले 30 सालों में आईटी में जो कर दिखाया, किसी चमत्कार से कम नहीं