सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान अपनी फिल्मों को बडे त्यौहार दिवस पर प्रदर्शित करते हैं और सफलता पाते हैं। खिलाडी के नाम से ख्यात अक्षय कुमार वर्ष में हर तीन महीने के अंतराल में परदे पर आते हैं और हिट होकर चले जाते हैं। लेकिन अब उन्होंने भी खान सितारों की तरह अपनी फिल्मों के लिए वर्ष में दो सप्ताह बुक कर लिए हैं यह हैं गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त। इन दोनों सप्ताह में आकर वे बॉक्स ऑफिस पर 100 करोडी फिल्म दे जाते हैं। हालांकि उनकी फिल्में बिना इन दिनों के भी सफल होती हैं। हालिया प्रदर्शित जॉली एलएलबी-2 10 फरवरी को प्रदर्शित हुई और बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड का व्यवसाय करने में सफल रही। उससे पहले पिछले वर्ष उनकी हाउसफुल-3, अप्रैल 3 को प्रदर्शित हुई और 100 से ज्यादा का कारोबार करने में सफल रही। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी फिल्मों को प्रदर्शित करने की जो योजना बनाई है निश्चित रूप से हम उसके कायल हो गए हैं।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पहले तो उन्होंने इस साल 2 जून को प्रदर्शित होने वाली अपनी फिल्म ‘टॉयलेट:
एक प्रेम कथा’ की प्रदर्शन तिथि को बदल कर 15 अगस्त कर दिया और अब खबर है
कि 26 जनवरी 2018 को उनकी फिल्म ‘पैडमैन’ प्रदर्शित होगी अर्थात् अक्षय
कुमार ने दोनों राष्ट्रीय हॉलीडे पर अपना दबदबा कायम करने का फैसला कर लिया
है। हालांकि इस बार 15 अगस्त वाले सप्ताह में उनका मुकाबला शाहरुख खान की
फिल्म ‘रौला’ (पूर्व नाम रहनुमा, द रिंग) से होगा। आंकडों की दृष्टि से
देखा जाए तो यह एक बडा टकराव है। शाहरुख खान का करिअर ग्रॉफ इन दिनों ढलान
पर है जिसके चलते अक्षय कुमार ने उनसे टकराव मोल लेने का मानस बना लिया है।
दीपिका के बारे में ये क्या बोल गए विन डीजल
अक्षय ने दो शानदार छुट्टियों वाले देशभक्ति वीकेंड पर अपना झंडा
गाड लिया है। शायद यही कारण है कि जनता उन्हें देशभक्ति वाले रोल में देख
रही है और पसंद भी कर रही है। तय है कि अक्षय कुमार पैडमैन के साथ ही 2018
के बॉक्स ऑफिस का आगाज करेंगे। वहीं 15 अगस्त पहले से ही अक्षय कुमार की
फिल्म ‘गोल्ड’ के लिए बुक है। स्पष्ट है कि देशभक्ति रिलीज पर अक्षय ने
अपना झंडा गाड लिया है। वैसे भी 26 जनवरी फिल्मों के प्रदर्शन के लिहाज से
काफी अच्छा वीकेंड रहता है। साल की पहली आधिकारिक छुट्टी और इसके अलावा साल
की अमूमन पहली फिल्म का क्रेज दर्शकों में भरपूर रहता है। जिसके कारण इस
वीकेंड की फिल्में धुंआधार कमाई करती हैं। इस वर्ष 26 जनवरी को ऋतिक रोशन
की काबिल और शाहरुख खान की रईस का प्रदर्शन हुआ था। इन दोनों फिल्मों ने
बॉक्स ऑफिस पर 260 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।
जानिए ऋतिक क्यों लेते है आज भी स्पीज थैरेपी?
इसी
तरह से गत वर्ष 26 जनवरी के मौके पर अक्षय कुमार की एअरलिफ्ट प्रदर्शित
हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर 126 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की।
आश्चर्य इस बात पर है कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर माउथ पब्लिसिटी के
जरिए यह कमाई की। इसकी पहले दिन की ओपनिंग 10 करोड के लगभग रही थी, जिसे
देखते हुए इसके 100 करोड कमाने की उम्मीद बेहद कम नजर आ रही थी, लेकिन
फिल्म पसन्द की गई। 2015 में आई अक्षय कुमार की ‘बेबी’ ने 26 जनवरी को लगभग
15 करोड की कमाई की थी। फिल्म लोगों को बहुत पसंद आई थी पर बॉक्स ऑफिस
कलेक्शन में मात खा गई थी।