भाजयुमो की बैठक हुई संपन्न

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 अप्रैल 2017, 9:00 PM (IST)

भीलवाड़ा। राज्य सरकार की योजनाओं को घर घर पहुंचाने को लेकर सोमवार को भाजयुमो की अहम बैठक हुई। जिसमें विधानसभा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुंचाने पर चर्चा की और अहम निर्देश दिए। बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और युवा मोर्चा प्रभारी तुलसीराम के साथ युवा मोर्चा के पदाधिकारी, मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्ष भी मौजूद थे। बैठक का मूल उद्देश्य प्रत्येक विधानसभा में होने वाले युवा बुथ सम्मेलन की रूपरेखा और प्रत्येक विधानसभा में इस कार्यक्रम के प्रभारी नियुक्त करना था। तुलसीराम शर्मा ने सभी मण्डल अध्यक्षों से कार्यकारिणी घोषणा की जानकारी ली। साथ ही जिनकी कार्यकारिणी घोषित नहीं हुई है, उन्हें जल्द घोषणा करने के लिए कहा। इस दौरान विधानसभा प्रभारी की घोषणा भी की गई। जिसमें आसीन्द से शिवकुमार वैष्णव, माण्डल से गौतम शर्मा, सहाड़ा से कमलेश सिरोठा, जहाजपुर से सुरेन्द्र सिंह मोटरास, माण्डलगढ़ से अशोक चेचाणी और शाहपुरा से मुकेश तेली को नियुक्त कर दिया गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे