नई दिल्ली। सरकार द्वारा आरटीआई एक्ट के नियमों में बदलाव के प्रस्ताव पर
कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस ने इन नए प्रस्तावित नियमों पर सवाल
उठाते हुए केंद्र सरकार की नीयत पर संदेह जाहिर किया है। पार्टी के वरिष्ठ
नेता अहमद पटेल ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए पूछा,आरटीआई के नियमों में
बदलाव के पीछे सरकार की मंशा क्या है, जनता को जानकारी देना या उसे डराना!
गौरतलब है कि सरकार ने सूचना के अधिकार के तहत दायर आवेदनों, उससे जुडी
शिकायतों एवं अपीलों पर विचार करने के लिए नये नियमों का प्रस्ताव रखा है
और जनता से 15 अप्रैल तक उनपर सुझाव देने को कहा है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण
विभाग ने जनता से प्रतिक्रिया मांगने के लिए अपनी वेबसाइट पर प्रस्तावित
नियम डाले हैं जिन्हें 2012 के आरटीआई नियमों की जगह लाने का लक्ष्य है।
आरटीआई कार्यकर्ता कमोडोर (सेवानिवृत्त) लोकेश बत्रा ने कहा, दिया गया समय
बहुत कम है। इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रेस विज्ञपि्त भी जारी नहीं की
गई। लोगों को कैसे पता चलेगा कि उनकी राय मांगने के लिए इस तरह की कोई चीज
वेबसाइट पर डाली गई है।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बता दें,एक प्रमुख प्रस्ताव अब केंद्रीय सूचना आयोग को शिकायत को दूसरी अपील में बदलने की मंजूरी देता है जिसका मतलब होगा कि वह किसी आवेदक के लिए सूचना के खुलासे का आदेश दे सकता है जो आरटीआई अधिनियम के शिकायत खंड के तहत आ गया है जबकि पहले ऎसा नहीं था। मसौदा नियमों में कहा गया, आयोग अपनी समझ में अपनी सुनवाई के दौरान शिकायत में किसी भी संशोधन की मांग को मंजूर कर सकता है जिनमें मौजूद उपचारों के समाप्त होने पर शिकायत को दूसरी अपील में बदलना शामिल है।