पानीपत।
उच्च न्यायालय द्वारा परिवहन नीति 1993 व 2013 रद्द करने के बाद हरियाणा
सरकार द्वारा परिवहन की नई स्कीम-2016 के तहत लंबे मार्गों पर अंधाधुंध
निजी परमिट जारी करने पर रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष फैल गया है।
हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने आज पानीपत में राज्य स्तरीय बैठक
बुलाई । बैठक में निर्णय लिया गया की आगामी 16 अप्रेल को करनाल मुख्यमंत्री
कार्यालय का घेराव किया जायेगा ,साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा
कि अगर सरकार फिर भी नहीं मानती तो 3 मई को प्रदेश में रोडवेज का चक्का
जाम होगा जिसकी जिमेवारी सरकार की होगी।
अनुज सिंह सहरावत ने एक
संयुक्त बयान में कहा कि परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी
अधिसूचना के अनुसार आरटीए अब खुले रूट परमिट निजी संचालकों को दे रहे हैं।
ऐसा होने से तो राज्य परिवहन का अस्तित्व ही समाप्त होने के कगार पर पहुंच
गया है जबकि सरकार द्वारा अढ़ाई वर्षों में एक भी नई बस विभाग में शामिल
नहीं की गई और न ही खाली पड़े पदों पर नियमित भर्ती की गई है। उन्होंने
सरकार को चेतावनी देते हुए कह कि निजी रूट परमिट दिये जाने पर तुरंत रोक
लगाई जाए तथा यूनियनों के साथ हुई बातचीत में मानी गई सभी मांगों को तुरंत
लागू किया जाए अन्यथा रोडवेज कर्मचारी राज्य स्तरीय बड़ा आंदोलन शुरू कर
देंगे, रोडवेज नेताओं ने विभाग की सभी यूनियनों से अपील की कि वे भी
`रोडवेज बचाओ-रोजगार बचाओ अभियान चलाने के लिए अपना सहयोग दे। सर्वसमति
निर्णय लिया गया कि आगामी 16 अप्रेल को करनाल मुख्यमंत्री कार्यालय का
घेराव किया जायेगा ,साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर सरकार
फिर भी नहीं मानती तो 3 मई को प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम होगा जिसकी
जिम्मेवारी सरकार की होगी।