सवा लाख की नकदी सहित जेवरात साफ

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 03 अप्रैल 2017, 6:32 PM (IST)

चंबा। चुराह के गांव मक्कन (सनवाल) में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस चुराह के तीसा गांव मक्कन (सनवाल) में चोरों ने बलदेव पुत्र प्रजा के घर में रात को सोते समय सेंध लगाकर करीब 1.20 लाख की नकदी सहित जेवरात उडा लिए। जिला पुलिस डी एसपी हैडक्वाटर वीर बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित बलदेव पुत्र प्रजा ने पुलिस थाना तीसा में रपट लिखवाई कि रात जब सभी परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए और जब सुबह उठे तो उनके घर का दरवाजा बाहर से बंद पड़ा था। इन लोगों ने अपने भतीजे को दूसरी तरफ से आवाज देकर घर के दरवाजा खुलवाया। शक होने पर जब घर के भीतरी कमरे में जा कर देखा तो कमरा भी खुला पड़ा था और कमरे के बीच रखा संदूक जिसमे कि गहने, जेवरात के साथ नगदी रखी थी, चोरी हो चुकी थी। तीसा थाना पुलिस ने इस मामले को लेकर भा.द.स.की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे