बीकानेर। अमेरिकन एकेडमी आफ आर्थोपेडिक सर्जन्स की ओर से सेंट डियागो (कैलिफोर्निया) में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय अस्थि रोग कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर स्वदेश लौटने पर ट्रोमा सेंटर प्रभारी डॉ. बी. एल. खजोटिया तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोष खजोटिया का भव्य स्वागत किया गया। बीकानेर रेल्वे स्टेशन पर सेवानिवृत अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ. तोमर, चूरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह, डॉ. कुसुम सिंह, मंजूर अली सहित गणमान्य लोगों ने डॉ. खजोटिया का गर्मजोशी से स्वागत किया। स.प. मेडिकल कॉलेज के अस्थिरोग प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. खजोटिया एवं डॉ. संतोष खजोटिया के स्वदेश लौटने पर स.प. मेडिकल कॉलेज के से.नि. सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. सीताराम गोठवाल, चित्रकार सुलोचना गोठवाल, शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के संरक्षक मुरली मनोहर के. माथुर, संयोजक अशफाक कादरी, सचिव राजाराम स्वर्णकार, वरिष्ठ रंगकर्मी बी.एल. नवीन, कवि बाबूलाल छंगाणी ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अन्तरराष्ट्रीय अस्थिरोग कॉन्फ्रेंस के अनुभवों का लाभ आम जनता को मिलेगा।