भीलवाड़ा। श्रीसेवार्थ संस्थान की ओर से मानव सेवार्थ रविवार को महेश सेवा सदन स्कूल में छठे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 300 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया। संस्थान के अध्यक्ष तरूण कुमार ने कहा कि जनसेवा के लिए संस्थान समय-समय पर कई कार्य करती रहती है। इसके तहत आज यहां पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यहां से प्राप्त रक्त को जरूरतमन्दों को नि:शुल्क दिया जाएगा।