हाॅरर नाटक हवेली का हुआ मंचन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 01 अप्रैल 2017, 9:16 PM (IST)

जयपुर। रवीन्द्र मंच के मिनी थिएटर में आगाज द अमेजिंग रंगमंच ग्रुप की ओर से हॉरर नाटक ‘‘हवेली’’ का मंचन किया गया। ये नाटक फिरोज मिर्चा की ओर से लिखित और निर्देशित था। नाटक में दिखाया गया है कि किस प्रकार भूमाफियाओं के लोग गरीब बेरोजगार, बेसहारा और सीधे साधे लोगों को बहला फुसला कर प्रोपर्टी, मकान और हवेली का सौदा कर देते है। नाटक में ऐसी ही घटना है एक भूमाफिया की। जो एक पुरानी हवेली का सौदा कई लोगों को सैकड़ों बार बेचकर अपनी जेबें भरता है। इसके बाद भूमाफिया को आदमी उन लोगों को हवेली में ही मार देते है। मरने वालों की आत्माएं हवेली में भटकने लगती है और हवेली में रहने वाले लोगो को परेशान करती है। एक आत्मा बच्चे के शरीर में प्रवेश कर जाती है और हवेली की सच्चाई सभी लोगों को बताती है। भूमाफिया को लेकर कहानी को हॉरर कहानी में बदला गया है और नाटक में भूमाफिया के खिलाफ लोगो को सच्चाई और ऐसे लोगो को बचने का संदेश दिया है........

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे