बारां में 8 अप्रैल को लगेगी लोक अदालत

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 01 अप्रैल 2017, 4:56 PM (IST)

बारां। यहां में 8 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

लोक अदालत का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर किया जा रहा है।

शनिवार को लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए ऑटो को रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारां के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश रवि कुमार गुप्ता के आदेशानुसार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता गुप्ता एवं पूर्णकालिक सचिव लोकेश कुमार शर्मा ने ऑटो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे