जयपुर। नोटबंदी के बाद से पुराने नोट आए दिन पकड़ में आ रहे हैं वहीं अब नए नोटों की भी तस्करी शुरू हो गई है। दौलतपुरा टोल नाके पर पुलिस ने दो आरोपियों को आठ लाख रुपए की नई नकदी के साथ पकड़ा है। ये सभी नोट 2000 के हैं। दौलतपुरा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि बरामद नगदी 8 लाख 70 हजार रुपए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शकील मेव निवासी कोट गांव, थाना बहीन जिला पलवल हरियाणा, मंजीत शर्मा, शिवकुमार शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा सभी निवासी गांव समर गोपालपुर कलां, तहसील रोहतक,हरियाणा के हैं।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी नकदी भोपाल से हरियाणा लेकर जा रहे थे। टोल प्लाजा पर चल रही नाकाबंदी के दौरान इनको रोका गया। तलाशी में मिली नकदी के बारे में पूछताछ करने पर आरोपी संतोषजनक जबाव नहीं दे सके। जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर नकदी बरामद कर ली गई। आयकर विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है।