बंटवारे को लेकर भतीजों ने की चाचा की पिटाई

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 31 मार्च 2017, 9:56 PM (IST)

झांसी। जनपद के मऊरानीपुर थाना इलाके के अल्याई मोहल्ले में बंटवारे को लेकर भतीजों ने चाचा को बेहरमी से पीट डाला। जिससे चाचा गंभीर घायल हो गया। आरोप है कि जब वह इसकी शिकायत लेकर थाने की पुलिस के पास गया तो वहां भी उसकी शिकायत नहीं लेते हुए उसे ही जेल में बंद कर दिया। जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के अल्याई निवासी अशोक सोनी पुत्र किशनदास का अपने सगे भाई हरीमोहन से मकान बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को हरिमोहन के पुत्र ईशू, करन औश्र छोटू से अशोक का झगड़ा हो गया। जिस पर उन्होंने उसे दौड़ा दौड़कर पीटा। आरोप है कि इसके बाद अशोक इसकी शिकायत लेकर थाना पुलिस के पास गए। जहां उल्टा पुलिस ने उस पर की कार्रवाई कर दी। अब थाना अधिकारी ने मामले की जानकारी लेकर न्याय दिलवाने की बात कही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे