झुंझुनूं। पिछले दिनों मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना बच्चा अपना विद्यालय की बात कही थी। जिसके बाद शुक्रवार को इसे लेकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर प्रदीप कुमार बोरड ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी मन की बात में झुंझुनू का नाम लिया है और इसे लेकर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विभाग काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाए जा रहे हैं। जिसको और बेहतर बनाया जा सके। जनरल नॉलेज की 1 लाख 50 हजार पुस्तकें दी हैं। जिसकी 20 जून को जिला स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सरकारी आदर्श विद्यालय में डिफेन्स एकेडमी में कोचिंग कक्षाएं शुरू हो जाए। जिसमें प्रतियोगिता परिक्षाओं तैयारियों से जुड़े। जिला कलक्टर ने बताया कि हमारी बाल सभाए भी अब गांवो में आयोजित की जाएगी।