वेतन कटौती पर रोक, हाईकोर्ट ने आरसीएफ प्रशासन को फटकारा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 31 मार्च 2017, 5:44 PM (IST)

कपूरथला। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ खंडपीठ के माननीय जस्टिस सूर्यकांत एवं सुदीप आल्हुवालिया ने रेल कोच फैक्टरी के कर्मचारियों के MACP केस की सुनवाई करने के पश्चात आरसीएफ प्रशासन को बुरी तरह फटकार लगाते हुए कर्मचारियों को दिए हुए तीसरे वित्तीय अपग्रेडेशन के लाभ के तहत बढ़े हुए वेतन में से की जा रही कटौती पर पूर्णत रोक लगा दी ।

इंजीनियर्स एसोसिएशन, आर.सी.एफ ने प्रशासन पर दोष लगाते हुए कहा है कि महाप्रबंधक, एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी आर.सी.एफ के अधीन उन कर्मचारियों (जो MACP के तहत तीसरी वित्तीय अपग्रेडेशन 4800 से 5400 ग्रेड पे का लाभ ले चुके थे) के बढ़े हुए वेतन में से प्रति व्यक्ति 6000 रु प्रति माह की दर से 60 प्रभावित कर्मचारियों के कुल लगभग चालीस लाख (रु 40,00000) से भी ज्यादा राशि अब तक काटी जा चुकी है । कर्मचारियों को 2011,2012 एवं 2013( जैसे-जैसे entitle होते गए) में एवं रेलवे बोर्ड के दिनांक 10.5.2008 के पत्र के पैरा 5 के तहत MACP स्कीम के दिए गए वित्तीय लाभ ऑडिट विभाग की दखलअंदाजी के कारण रेडिका प्रशासन ने नाजायज व मनमाने तरीके से वापिस ले लिया । जिसके संदर्भ में उस समय की Statuatory body i.e Staff Council के सुपरवाइजर काडर इंजीनियर के चुने हुए मेंबर बृजमोहन ने मई 2013 में प्रशासन को लिखित पत्र देकर मनमाने संवैधानिक तरीके से काम करने से रोका ।

यहां यह वर्णन योग्य है कि प्रशासन ने सभी प्रभावित कर्मचारियों को केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल चंडीगढ़ का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर कर दिया । ट्रिब्यूनल ने दायर किए हुए केस नं. 1535/ PB 2013 की प्राथमिक सुनवाई करते हुए आर.सी.एफ प्रशा. रेलवे बोर्ड, ऑडिट विभाग एवं डी.ओ.पी.टी. इत्यादि को नोटिस जारी करते हुए दिनांक 21.11.2013 को आर.सी.एफ. प्रशासन को किसी भी तरह की कटौती न करने के आदेश दिए । दिनांक 10.10.2016 को ट्रिब्यूनल चंडीगढ़ ने केस की आखिरी सुनवाई करते हुए केस को केस को खारिज कर दिया था जिसके खिलाफ कर्मचारियों ने पंजाब/हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसकी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने रेलवे बोर्ड ऑडिट विभाग, डी.ओ.पी.टी. सहित आर.सी.प्रशासन को नोटिस जारी कर दिया।

महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि 6 मार्च को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की खंडपीठ के माननीय जस्टिस सूर्यकांत एवं सुदीप अहलुवालिया ने मामले की सुनवाई करते हुए वेतन में कटौती पर पूर्णत: रोक लगाते हुए प्रशासन को याचिकाकर्ता टीपी मिश्रा की प्रमोशन को आधार मानते हुए MACP के तहत दूसरी फाइनेंशियल अपग्रेडेशन की तिथि एफिडेविट पर स्पष्ट करने के निर्देश दिए ।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे