प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को खरीदने की लगी होड़

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 31 मार्च 2017, 1:57 PM (IST)

चंद्रिल कुलश्रेष्ठ, हाथरस। हम लोग सस्ते ऑफर या विभिन्न प्रकार की स्कीम के प्रलोभन में फंसकर न केवल अपनी सेहत से खेल रहे हैं बल्कि देश हित को तिलांजलि देने की अंधी दौड़ में शामिल हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बावजूद भी लोग इन वाहनों को सस्ते लोभ में आकर खरीदने की लाइन में लगे है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीएस 3 मानक वाले सभी वाहनों पर रोक लगाने के आदेश दिए गए है। जांच में यह वाहन अधिक प्रदूषण फैलाने के जिम्मेदार ठहराये गए है। इस खबर के फैलते ही ऑटो कम्पनियां जिनके पास ऐसे वाहनों का स्टॉक था, उसे खपाने के लिए गुपचुप तरीके से उपाय लागू कर दिए है। यही वजह है की 30-31 मार्च को 10-20 हजार रुपये की छूट का लालच देकर इन जान लेवा और सेहत के लिए नुकसानदेह वाहनों को बेचा जा रहा है।

सभी दो पहिया और चार पहिया वाहन डीलर के यहां वाहन खरीदने के लिए जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी है। आलम यह है की ऑटो डीलर के यहां आउट ऑफ स्टॉक के बोर्ड लग गए है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीएस 3 मानक वाले वाहनों की बिक्री पर 1 अप्रैल से रोक लगाने के आदेश जारी करते ही अफरा तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है। यहां तक कि लोग अपनी सेहत से खिलवाड़ करते हुए ऐसे प्रतिबंधित वाहनों को खरीदने के लिए आतुर दिखाई दे रहे है। ऐसे लोगो को समाज और देश हित से कोई मतलब नहीं है।

यही कारण है कि देश हित को सर्वोपरि मानने वाले जापान जैसे छोटे राष्ट्र के नागरिक आज तरक्की के मामले में विश्व में अव्वल स्थान पर है। लेकिन लालच में फंसकर हिंदुस्तान के लोग न केवल अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं, बल्कि जानलेवा प्रदूषण फैलाने में कोई कसर बाकि नहीं छोड़ रहे हैं।

चमत्कार! मंदिर में सांप, पुजारी और बदमाश...