नई दिल्ली। यह दुनिया कई रहस्यों से भरी पडी है। कुछ रहस्य ऐसे हैं जिनके
राज खोले जा चुके हैं लेकिन आज भी कुछ रहस्य ऐसे हैं जिन्हें सुलझा पाना
काफी मुश्किल है। ऐसा ही एक रहस्य है साल 1999 की एक लडकी का। एक अंग्रेजी
वेबसाइट ने अपनी एक खबर से जो खुलासा किया है जो बेहद चौकाने वाला है।
वैज्ञानिकों को अर्जेटीना के एक ज्वालामुखी के ढेर से 15 वर्षीय लडकी का शव
मिला था। इस खोज के बाद दावा किया गया था कि वो लडकी वहां 500 सालों से
दफन थी।
दरअसल वैज्ञानिकों ने जब उसकी बॉडी वहां से निकाली तब उसकी
हालत ऐसी थी जैसे उसकी मौत को अभी कुछ ही दिन हुए हों। तापमान कम होने के
कारण उस वक्त तक लडक़ी का शरीर, बाल और त्वचा सब वैसे ही थे। साथ ही बॉडी के
साथ सोने, चांदी के अलावा कई कीमती कपड़े और चीजें भी मिली थीं।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस दौरान सबसे ज्यादा हैरानी शोधकर्ताओं को उस वक्त हुई, जब जांच के दौरान शरीर के अंदर से खून मिला था। यहां तक की खून में से टीबी के वैक्टीरिया भी पाए गए थे। अब इस बात की जांच की गई कि आखिर 500 साल बाद भी बॉडी में टीवी के बैक्टीरिया कैसे जिंदा रह गए?
लड़कियां भी ताकती हैं, लडकियों को, क्यों!
शोधकर्ताओं का मानना है कि किसी भी ममी में इस तरह के बैक्टीरिया नहीं पाए गए थे। यह बॉडी सालों बाद भी इतनी अच्छी स्थिति में थी कि उसके बालों में अभी तक जूएं मौजूद थीं। शोधकर्ता मान रहे हैं कि यह ममी कई राज खोल सकती है।
इंसानों के बीच रह ऎसा बना भालू, जरूर पढ़ें
उसके खून के सैम्पल पर जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह बैक्टीरिया आज भी कैसे मौजूद है। ऐसी कई बीमारियां जिनका कोई इलाज नहीं है, शायद इसके खून में मौजूद बैक्टीरिया उसका इलाज ढूंढने में मदद कर सके।