पुरानी करेंसी सहित पांच गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 30 मार्च 2017, 11:46 AM (IST)

जयपुर। आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार पुरानी नकदी जमा कराने का समय सिर्फ आज और कल का बचा है। इसके बाद एक अप्रेल से तीस जून तक सिर्फ एनआरआईज ही पुरानी करेंसी को बदलवा सकेंगे। जिसके बाद करेंसी बदलवाने वाले दलाल भी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। पुलिस भी ऐसे दलालों पर शिकंजा कसने में जुटी है। कुछ दिनों पहले अजमेर हाइवे पर दस के सिक्कों के साथ पुरानी करेंसी बरामद करने के बाद गुरुवार को भी जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने हरमाड़ा थाना इलाके में कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से छह लाख 84 हजार की पुरानी करेंसी बरामद की। इस कार्रवाई सहित हरमाड़ा थाना पुलिस पिछले सात दिनों तक अब तक दस लाख से अधिक की पुरानी करेंसी के साथ एक दर्जन युवकों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे