महामूर्ख हास्य कवि सम्मेलन में फूटेंगे हंसी के फव्वारे

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 29 मार्च 2017, 6:08 PM (IST)

उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ की ओर से रोटरी क्लब मीरा के सहयोग से 1 अप्रैल को शाम 7:30 बजे महामूर्ख हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। लोककला मंडल के मुक्ताकाशी मंच पर होने वाले सम्मेलन में पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा सहित कई कवि अपनी रचनाओं से लोगों को हंसाएंगे। क्लब अध्यक्ष संदीप सिंघटवाडिय़ा ने बताया कि कवि सम्मेलन में सुरेन्द्र शर्मा, कवि सौरभ सुमन, कवियित्री डॉ. अनामिका अंबर, कवि मुन्ना बैटरी, कवि दीपक पारीक रचनाओं से गुदगुदाएंगे। सूत्रधार अजातशत्रु होंगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे