नवजात बच्ची को गला घोंटकर मारा, दादी व नानी गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 29 मार्च 2017, 11:06 AM (IST)

कुल्लू। जिले के आनी कस्बे के सिविल अस्पताल में दादी और नानी ने मिलकर नवजात को गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने दोनों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला के 18 महीने की एक बेटी और भी है और उन्हें एक लड़का चाहिए था। इस बार भी बेटी हुई, यही हत्या की वजह बताई जा रही है। महिला का पति एक गार्मेंट इंडस्ट्री में काम करता है। महिला से पूछताछ नहीं हो पाई है। आनी के डलएसपी बलदेव ठाकुर ने बताया कि हिना पत्नी रमजान को पेट में दर्द की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म की खबर सुनते ही दादी फाकरा पत्नी बशीर निवासी नांज और नानी फाकरा पत्नी नजबदिन ने बच्ची की देखभाल के दौरान कंबल डालर उसका गला दबा दिया। शाम को नर्स ने आकर देखा तो बच्ची के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। नर्स के तत्काल यह सूचना डाॅक्टर को दी। चूंकि बच्ची प्रसव के समय स्वस्थ थी, ऐसे में डाॅक्टर को शक होना लाजमी था। डाॅक्टर ने बच्ची की माता, नानी और दादी से पूछताछ की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसपर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा जहां बच्ची की गला दबाकर मरने की पुष्टि हुई। पुलिस ने नानी व दादी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे