डायन बता 85 वर्षीय महिला को अद्र्ध रात्रि में जीवित जला दिया

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 28 मार्च 2017, 2:24 PM (IST)

पटना। बिहार में मानवता को शर्मसार करने वाली और हृदय विदारक एक घटना सामने आयी है। पूर्णिया में एक महादलित महिला की जिंदा जला कर हत्या कर दी गई। महिला पर डायन बिसाही होने का आरोप लगाया गया था। घटना मोहनपुर ओपी के कांप गांव की है।
मृतका के परिजनों ने बताया कि पड़ोस के ही चिकरु महलदार के 12 वर्षीय पुत्र की सांप काटने से मौत हो गयी थी। इसके बाद रात के 12 बजे चिकरु महलदार ने 85 वर्षीय वृद्ध महिला रामवती देवी को घर से खींचकर पहले तो जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे डायन बताते हुए मिट्टी का तेल डाल कर जला दिया गया। चिकरु रामवती पर बच्चा को जिन्दा करने का दवाब दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल तनाव को देखते हुये घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे