जम्मू। जम्मू और कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। यह मामला पुलवामा जिले के पदगंपोरा गांव में रविवार सुबह का है। पहले से घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने गश्त के दौरान तीन पुलिस अधिकारियों पर हमले की कोशिश की थी। इसके बाद गश्ती दल ने पूरे इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
तभी आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में सेना ने दोनों आतंकवादियों को मार गिराया। अभी दोनों आतंकवादियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। इससे पहले 8 मार्च को भी पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। इसमें एक 16 साल के स्थानीय युवक की भी मौत हो गई है।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दो आतंकवादी एक मकान में छुपे थे, सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बल जब
वहां पहुंचे तो फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने
प्रदर्शन शुरू कर दिया और सुरक्षा बलों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
युवक
भी उन्हीं प्रदर्शनकारियों के साथ था और वह एनकाउंटर के दौरान सुरक्षा
घेरे को तोडऩे की कोशिश कर रहा था। जब सुरक्षा बल भीड़ को हटाने की कोशिश
कर रहे थे तो इस युवक को गोली लगी। इस मुठभेड़ में दोनों आतंकियों को मार
गिराया गया है।