मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी के पीछे आशा सहयोगिनियों का योगदान : सभापति

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 26 मार्च 2017, 4:04 PM (IST)

टोंक। जिले की आशा सहयोगिनी व सााथिन के पदाधिकारियों की गांधी पार्क में रविवार को कार्यशाला हुई। इसमें आशा सहयोगिनी व साथिनों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति लक्ष्मी देवी जैन थी एवं भाजपा के जिला मंत्री बेणीप्रसाद जैन ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति लक्ष्मी देवी जैन ने आशा सहयोगिनी व साथिन के कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग व एनआरएचएम की मेहनत का ही फल है कि आज मातृ-शिशु मृत्यु दर में 65 से 40 प्रतिशत की दर आई है। इसमें आशा सहयोगिनियों का बड़ा योगदान है। भाजपा के जिला मंत्री बेणीप्रसाद जैन ने सभी महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पोलियो, नसबंदी, टीकाकरण व अन्य सैकड़ों कार्यक्रमों में आशा सहयोगिनियों व साथिनों का कार्य सराहनीय है। संघ के प्रदेश संयोजक मोहम्मद अजमल खान ने मुख्य अतिथि व अध्यक्षता कर रहे पदाधिकारियों को बताया कि आशा सहयोगियों को मानदेय के रूप में मात्र 1850 रुपए दिए जा रहे हैं। साथिनों को मात्र 2250 रुपए दिए जा रहे हैं। उसमें ये सब महिलाएं हर कार्य को सफल बनाती हैं और अपना योगदान देती हैं। इस अवसर पर संगठन में कई आशा सहयोगिनी व साथिनों के हक में निर्णय लिए हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष माया शर्मा, विद्या टेलर, सुमित्रा देवी, इन्द्रा सैन, रूपमती सोलंकी, नीतू सिंह, प्रमिला, शांति प्रजापत, फरियाद शााहिद सहित समस्त आशा सहयोगिनी मौजूद रहीं।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे