बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों में काफी व्यस्त है। लेकिन शाहरूख एक सुपरस्टार होने के साथ—साथ एक पिता हैं तो जाहिर से बात है कि वो अपने पिता होने का फर्ज भी बखूबी निभाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है अगले महीने बादशाह के घर कौन आने वाला है? क्या आपको नहीं मालूम। चालिए कोई बात नहीं हम आपको बता देते है। एक अखबार में छपी खबर के अनुसार शाहरुख खान अगले महीने यू-ट्यूब सेन्सेशन लिली सिंह का स्वागत अपने घर पर करने वाले हैं, जो भारत के तीन शहरों में अपना शो करने आने वाली हैं। लिली सिंह को लोग सुपरवीमेन के नाम से भी जानते हैं, जिसकी लोकप्रियता का अंदाजा आप उनकी सोशल मीडिया फॉलोइंग से लगा सकते हैं। साथ ही शाहरुख खान के बच्चे भी लिली के बहुत बड़े फैन हैं, जिनके लिए शाहरुख लिली की अपने घर पर मेजबानी करते नजर आयेंगे। बता दें कि लिली सिंह इन दिनों अपने व्रर्ल्ड टूर पर है। और वह आगामी 19, 20 और 21 अप्रैल को शो करेंगी। उनका पहला शो 19 अप्रैल को मुंबई में, 20 अप्रैल को हैदराबाद में और 21 अप्रैल को नई दिल्ली में होगा।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लिली सिंह के इस वर्ल्ड टूर के मैनेज करने वाले फ्रांसिस का कहना है, ‘लिली सिंह दुनिया के कई लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत की तरह हैं। डिप्रेशन से उभरकर दुनिया में इतना नाम कमाने तक लिली ने बहुत मेहनत की है।’
जानें, फिर से क्यों युवा बनना चाहती हैं शर्मिला
फ्रांसिस
ने इसके आगे बात करते हुए बताया है कि, ‘लिली जब भी भारत आती हैं तो ऐसी कई
बॉलीवुड हस्तियां हैं जो उनसे मिलने की इच्छा जताती हैं लेकिन इस बार
शाहरुख खान वो पहले सेलेब होंगे जो लिली के भारत आने के बाद उनसे मिलेंगे।’
इसके अलावा लिली दुबई, न्यू यार्क, टोरेंटो, मलेशिया जैसी जगहों पर अपना शो करेंगी।