जयपुर। बनीपार्क थाना पुलिस ने सरकारी शेयर और सरकारी प्रोजेक्ट में लाभ कमाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में तीन जनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पीड़ित से करीब एक करोड़ रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले को लेकर तीनों से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी 32 अग्रवाल, निवासी हनुमान नगर मथुरा और 28 वर्षीय कृष्णकांत उर्फ दीपक अग्रवाल उर्फ दीपू निवासी कांडकी दिल्ली और 25 वर्षीय ऋचा अग्रवाल निवासी बाबूलाल गुप्ता निवासी वंदना एनक्लेव खौडा काॅलोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित हीरसिंह राठौड ने आरोपी आर के खण्डेलवाल और 17 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि आर के खण्डेलवाल ने पीड़ित से संपर्क कर सरकारी शेयर का कारोबार और सरकार के प्रोजेक्ट के टेण्डर लेने की बात का झांसा देकर करीब एक करोड़ नौ लाख चैंतीस हजार तिरेपन रुपए की ठगी कर ली थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया।