सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए सनाढ्य ब्राह्मणों के बच्चों से मांगे आवेदन

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 25 मार्च 2017, 7:36 PM (IST)

जयपुर। अखिल राजस्थान सनाढ्य ब्राह्मण महासभा प्रताप नगर जयपुर की ओर से सनाढ्य ब्राह्मणों के कक्षा 5 से 12वीं तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महासभा के अध्यक्ष सत्यव्रत शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए महासभा कार्यालय 30/14, सेक्टर-3, प्रताप नगर, सांगानेर, जयपुर पर अपना परिचय पत्र एवं पिछली कक्षा की अंकतालिका की प्रतिलिपि मोबाइल नंबर सहित जमा करानी होगी। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल रखी गई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे