अपहरण और ठगी के आरोपी गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 25 मार्च 2017, 4:48 PM (IST)

बूंदी। लाखेरी में देईखेड़ा पुलिस ने साधु के वेश में एक छोटे बच्चे का अपहरण करने और बाटम लेबल में एक दुकानदार से सात हजार की ठगी करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सूचना के बाद नाकाबंदी करते हुए आरोपियों को मेगा हाइवे से गिरफ्तार किया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। जिसके बाद कई खुलासे होने की बात कही जा रही है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे