प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीखे विकास कौशल के गुण

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 24 मार्च 2017, 5:56 PM (IST)

शिमला। एसजेवीएन फाउण्डेशनके सौजन्य से लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 की प्रभावित पंचायतों के युवाओं/युवतियों के लिए 3 माह अवधि के कटिंग एण्ड टैलरिंग तथा मोबाईल रिपेयर विषयों पर रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन महाप्रबन्धक/परियोजना प्रमुख अरंविद महाजन ने किया। ये कार्यक्रम हिमाचल सलाहकार संगठन समिति (हिमॅकान), शिमला द्वारा कार्यान्वित किये गये। कटिंग एण्ड टैलरिंग प्रशिक्षण ग्राम पंचायत नित्थर में आयोजित किया गया जिसमें परियोजना की 25 महिलाओं ने भाग लिया। मोबाईल रिपेयर कार्यक्रम ग्राम पंचायत देहरा में आयोजित किया गया जिसमें परियोजना के 26 युवकों ने भाग लिया। महाजन ने इन कार्यक्रमों को पूरा करने पर प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देकर प्रमाण-पत्र पदान किये।

इस अवसर पर प्रवीन सिंह नेगी, अपर-महाप्रबन्धक (का. एवं प्रषा.) हिमाचल सलाहकार संगठन समिति (हिमॅकान) के अधिकारी और चमेलो देवी, बीडीसी सदस्य, एवं दोनो प्रभावित पंचायतों से बिन्दु देवी, प्रधान ग्राम पंचायत नित्थर, प्रमोद सिंह ठाकुर, उप-प्रधान, ग्राम पंचायत, नित्थर, सरोज बाला, प्रधान ग्राम पंचायत देहरा, यशपाल कटोच, उप-प्रधान, ग्राम पंचायत, देहरा, तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे