तोक्यो। आपने समझदार और वफादार जानवरों के कई किस्से पढे और सुने होंगे।
जानवर इंसान की तरह बोल नहीं पाते लेकिन समझदार होते है। कई बार जानवर अपनी
समझदारी और वफादारी के कारण रातों-रात इंटरनेट पर छा जाते है। एक ऐसा ही
मामला जापान की राजधानी तोक्यो से सामने आया है। एक बिल्ली इन दिनों सोशल
मीडिया पर छाई हुई है।
खबरों के अनुसार यह बिल्ली काफी समझदार है
और इंसानों की तरह कप और बॉल गेम खेल रही है। यू-ट्यूब पर एक विडियो वायरल
हो रहा है। इस विडियो में एक शख्स अपनी पालतू बिल्ली के साथ कप और बॉल गेम
खेलता दिख रहा है। इस गेम में यह बिल्ली इतनी पर्फेक्ट हो गई है कि इंसानों
को भी आसानी से हरा दे।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह विडियो देखकर आप इस बिल्ली की समझदारी
की दाद देने के साथ-साथ खुद को हंसने से भी नहीं रोक पाएंगे। इस टैलंटेड
बिल्ली के वायरल विडियो को लगभग सवा लाख लोग देख चुके हैं। आप भी देखिए इस
टेलंटेड बिल्ली का विडियो।