पंजाब: मंत्री मनप्रीत बादल ने घूस लेते पुलिसवालों को रंगे हाथ पकडा

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 24 मार्च 2017, 10:28 AM (IST)

लुधियाना। पंजाब में मंत्री ने पुलिस वालों को स्टिंग कर उनको घूस लेते हुए रंगे हाथों पकडा। इसके बाद घूस लेने वाले दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने दो ट्रैफिक पुलिसवालों को घूस लेते हुए पकडा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री मनप्रीत बादल अपनी कार से कहीं जा रहे थे। कार को खुद मंत्रीजी चला रहे थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें ट्रैफिक के दो पुलिसकर्मी घूस लेते हुए दिखे।

मनप्रीत बादल ने अपने मोबाइल से दोनों पुलिसकर्मियों का घूस लेते हुए वीडियो बना लिया। दोनों पुलिसकर्मियों के नाम मनजीत सिंह और जगजीत सिंह बताया जा रहा है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जब पुलिसकर्मियों ने मंत्रीजी को वीडियो बनाते देखा तो वे उनसे माफी मांगने लगे। लेकिन मनप्रीत बादल ने उनकी घूस लेते हुए बनाया वीडियो पुलिस को दे दी। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।

एक ऐसा मंदिर जिसमें शिला रूपी स्वयंशम्भू का आकार बढ़ रहा है