दिल्ली : दो गुटों में फायरिंग, एक युवक की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 24 मार्च 2017, 08:49 AM (IST)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गोलीबारी में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पूर्व दिल्ली के प्रीत विहार इलाके की है। गुरुवार रात यह घटी इस घटना में पुलिस मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिस के चलते दो गुटों में फायरिंग हुई थी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सरे आम हुई इस गोलीबारी में 29 वर्षीय विशाल सूरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चश्मदीदों के अनुसार वीएक्सएस मॉल के पास रात करीब दो बजे स्विफ्ट कार में विशाल अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए पहुंचा था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

खाना खाने के बाद विशाल के दोस्त बाहर निकलते है। जब विशाल कार पार्किंग में खड़ी करता है कि उसी दौरान एक यूपी नंबर की कार वहां आती है। कार सवार अज्ञात हमलावर विशाल को 3 गोलियां मारते हैं और वहां से फरार हो जाते हैं। विशाल की घटना स्थल पर मौत हो गई।

इस घटना से बाद इलाके में हडक़ंप मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामला दर्ज कर मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पकडे जाएंगे।

ये कैसा मंगेतर! जीजा और दोस्तों के हवाले की पत्नी