धूमधाम से मनाया जाएगा भारतीय नववर्ष

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 23 मार्च 2017, 10:14 PM (IST)

झुंझुनूं। हिंदू जागरण मंच की ओर से हर साल की तरह इस बार भी भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 28 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान मंच की ओर से शहर के सभी प्रमुख मार्गों और चैराहों पर सजावट की जाएगी और हिंदुत्व का प्रतीक भगवा झंडा शहर में कई जगह फहराया जाएगा। साथ ही उस दिन सेठ मोतीलाल काॅलेज स्टेडियम से केशव आदर्श विद्या मंदिर तक विशाल बाइक रैली भी निकाली जाएगी। रैली के दौरान कई झांकियां और देशभक्ति गीतों पर बजने वाले डीजे आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मंच ने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया है कि वे नव संवत्सर के इस आयोजन में अपनी भागीदारी निभाएं और समाज को मजबूत और एकजुट बनाए रखने में अपना योगदान दें।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे