सीकर। जिला कलेक्टर डॉ के बी गुप्ता ने एक आदेश जारी कर मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत पिपराली पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बाजोर, राणोली और त्रिलोकपुरा में 10 कार्यों के लिए 22.90 लाख रुपए की राशि मंजूर की है। इस राशि से ग्राम पंचायत बाजोर में रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर और राणोली में डाईवर्शन चैनल फीडर निर्माण के कार्य करवाए जाएंगे।