मेरठ।
प्रदेश में निजाम
बदलते ही सरकारी अमला हरकत में आता नज़र आ रहा है। पहले बुचड़खानो को बंद या फिर
सील करना उसके बाद एंटी मजनू अभियान और अब शहर को अतिक्रमण मुक्त कराना हर किसी के
लिए चर्चा का विषय है। गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने शहर के सबसे बडे और मुख्य
चौराहे बेगमपुल से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
अभियान की शुरुआत
जीरो माइल स्टोन से बेगम ब्रीज चौराहे से सोती गंज, दिल्ली रोड़,
जली कोठी से केसर
गंज, डी.एन. कॉलेज से बागपत अड्डे तक चलाया गया।
अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दुकानो के बाहर रखे सामान को या तो जब्त कर लिया गया या फिर दुकानदार द्वारा खुद बे खुद हटा लिया गया। जहां - जहां ये अभियान चला वहां का नजारा देखने लाइक था। कहीं न कहीं इस सब के चलते आम आदमी ने जरुर राहत की सांस ली।