करनाल । नगर निगम जहां शहर में दिन-रात की शिफ्टों में सफाई अभियान चलाए हुए है। लेकिन न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी और 13 सेक्टर में प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार के साथ लगती सड़क पर कूड़े करकट के ढेर लगे हुए है। इन कूड़े के ढेरों पर आवारा पशुओं का जमघट देख जा सकता है। जब इस बारे में नगर निगम के सम्बंधित अधिकारी से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया। इस बारे सुबह की शिफ्ट में काम करने वाले सफाई कर्मियों ने बताया कि वह कई बार यहां से कूड़ा करकट साफ कर चुके हैं। लेकिन लोग फिर यहां भी कूड़ा करकट डाल देते हैं। वह समझाने पर लडऩे झगडऩे पर उतारू हो जाते हैं और बड़े अफसरों का रौब तक दिखाने से पीछे नहीं हटते।