युवक ने पंखे फंदा लगाकर की आत्महत्या

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 23 मार्च 2017, 5:54 PM (IST)

चित्तौडग़ढ़। समीपवर्ती गणेशपुरा गांव निवासी एक युवक ने बुधवार रात्रि को पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। सदर थाना प्रभारी शिवलाल मीणा से प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायण उर्फ रवि लखारा पुत्र जगदीश लखारा (21) निवासी घोसुण्डा, पिछले कई वर्षों से गणेशपुरा में किराये के मकान में रह रहा था। आज सुबह कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खोलने पर मकान मालिक नारायण सुथार ने कमरे की खिडक़ी से झांककर देखा तो रवि पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर उस पर लटका हुआ था।
इस पर नारायण ने सदर थाना को इसकी सूचना दी, जिस पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोडकऱ शव को नीचे उतारकर श्रीसांवलियाजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना भिजवा दी।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रवि लखारा के पिता जगदीशचंद्र की मृत्यु कुछ वर्षों पहले हो चुकी थी, जिसके बाद मृतक की मां ने दूसरा विवाह कर लिया। विवाह के बाद रवि अपने गांव घोसुण्डा से ननिहाल गणेशपुरा में आकर रहने लग गया। कुछ समय से रवि ने इसी गांव में कमरा किराये ले लिया था। मृतक फोटोग्राफी और मार्बल फैक्ट्री में मजदूरी भी करता था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे