सैफ की अगली फिल्म बाजार, होगीं निमरत और दंगल गर्ल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 23 मार्च 2017, 4:00 PM (IST)

बॉलीवुड के अभिनेता सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं। सैफ की पिछली फिल्म रंगून थी। जो बाक्स आॅफिस पर अच्छा प्रदर्शक करने में असफल रही। अब वो निखिल आडवानी की फिल्म ‘बाजार’ में बतौर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें ​कि इस ​फिल्म के लिए सबसे पहले निखिल ने ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार को अप्रोच किया था। लेकिन बात नहीं बन पाई। उसके बाद निखिल आॅफर लेकर सैफ के पास गए और वो इस फिल्म को करने के लिए राजी हो गए।
फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरु होने वाली है। इस फिल्म के माध्यम से विनोद मेहरा के बेटे रोहन भी अपना डेब्यू कर रहे है। इस फिल्म टीम के एक सूत्र ने डीएनए को बताया कि, इस फिल्म की कास्टिंग पूरी हो चुकी है। सैफ इस फिल्म में एक बड़ें हीरो की भूमिका में इस फिल्म में नजर आएंगे वही रोहन भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
वहीं अगर फिल्मों में अभिनेत्रियों के बात की जाए तो सैफ और रोहन के अपोजिट निमरत कौर और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख के होने की बात सामने आई।




अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस फिल्म में एक और रोमांटिक एंगल देखने को मिलेगा। जोकि दंगल गर्ल फातिमा सना शेख और रोहन के बीच फिल्माया जाएगा। निखिल ने दंगल में फातिमा के अभिनय को काफी पसंद किया और उन्हें लगता है कि फातिमा थ्रिलर फिल्म में भी कमाल की लगेंगी।

स्पेशल: इन अभिनेत्रियों से रहा अक्षय का अफेयर!

आमिर खान की दंगल से अभिनेत्री फातिमा जाना माना नाम बन चुकी हैं। इसलिए उनके खाते में ये फिल्म आ गई। हालांकि कुछ दिनों पहले खबर आई थी फातिमा एक बार फिर आमिर के साथ फिल्म ठग्स आॅफ हिन्दुस्तान में काम करने वाली हैं लेकिन उन्होंने बताया कि वह यह रोल नहीं कर रही हैं।

पत्नी नम्रता के बारे में ये हैं महेश बाबू के विचार