सडक़ हादसे में जुरहैरा निवासी दो युवकों की मौत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 23 मार्च 2017, 12:21 PM (IST)

भरतपुर। जिंदल अस्पताल के समीप हुए सडक़ हादसे में कुम्हेर थाना के जुरहैरा निवासी दो युवकों की मौत हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों शव जिला आरबीएम मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए। जानकारी के अनुसार भरतपुर के कुम्हेर थाना के गांव निवासी विष्णु व हरिमोहन भरतपुर में मजदूरी का कार्य कर बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। जिंदल अस्पताल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करा शव उनके परिजनों को सौंप दिए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे